
कबीरधाम :- कबीरधाम जिले के ग्राम राजानवागांव की होनहार बेटी एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य धनेश पाली (बाबा भैया जी) की सुपुत्री सुश्री सुनीता पाली का प्रतिष्ठित संस्था All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) में नर्सिंग अधिकारी के पद पर चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।
सुनीता पाली ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं संघर्ष के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर जिले एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची मेहनत और निरंतर प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।
परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने सुनीता पाली को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाले सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था में चयन होना पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव की बात है। सुनीता पाली की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा।



