कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम पुलिस की सजीव झांकी, युवाओं को दिया सुरक्षित यातायात का कड़ा और सकारात्मक संदेश

कबीरधाम :- कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम पुलिस यातायात द्वारा वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित एक सजीव, प्रभावशाली और जागरूकता से भरपूर झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस झांकी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क पर गैर-जिम्मेदार व्यवहार के दुष्परिणामों से अवगत कराना और सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना रहा।

झांकी में प्रतीकात्मक दृश्यों के माध्यम से तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों को दर्शाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कैसे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं, स्थायी अपंगता और जानलेवा हादसों का कारण बनती हैं। प्रस्तुति का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने रखकर युवाओं में आत्मसंयम और जिम्मेदारी विकसित करना था।

इसके साथ ही यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से नियमों का पालन करने वाले नागरिकों का सकारात्मक पक्ष दिखाया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे से दूरी जैसे संदेश देकर सुरक्षित व सुखी जीवन का मार्ग बताया गया।

कबीरधाम पुलिस यातायात की इस पहल ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और युवाओं को सही दिशा देना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने झांकी की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक और लंबे समय तक असर छोड़ने वाला संदेश बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button