GamesWorldकबीरधामछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय जूनियर कराटे में दिव्यांशी को रजत एवं वीरेन्द्र को कास्य पदक 

कबीरधाम :- देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्य कोच आकाश सिंह राजपूत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के 95 सदस्यीय टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें कबीरधाम से जूनियर वर्ग की कराते खिलाड़ी दिव्यांशी कुसरो ने 47 किग्रा से कम वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले राउंड में कर्नाटक को 8-0, अरुणाचल प्रदेश को 8-5, हरियाणा6-5, केरल 8-0 एवं फाइनल में वेस्ट बंगाल से महज 3 पॉइंट के अंतराल से द्वितीय स्थान पर संतुष्ट करना पड़ा इसी प्रकार वीरेंद्र कुशरे ने 11 वर्ष के 35 किग्रा के कम वजन वर्ग में ओड़ीसा को 8-1, आंध्र प्रदेश को 8-0, आसम को 8-1 एवम झारखण्ड से 1-4 से सेमीफाइनल में तृतीय स्थान पर संतुष्ट करने पड़ा। इस प्रकार छत्तीसगढ़ को कुल 1 स्वर्ण, 2 रजत, 11 कांस्य पदक प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त कबीरधाम के सुधांशु चंद्रवंशी, वैभव साहू, आंशिका चंद्रवंशी, अदिति मानिकपुरी, दुर्गेश कुशरे ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग के आरक्षक आकाश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में करपात्री स्कूल में निरन्तर अभ्यास कर रहे है। खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कबीरधाम जिला कराते संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष पन्ना चंद्रवंशी एवम जिला कराते संघ के पदाधिकारी गण एवं समस्त अभिभावकों एवं खिलाडियों ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button