कबीरधामकवर्धा

बैगा बाहुल्य ढोलबज्जा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

कबीरधाम :- बैगा जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत ढोलबज्जा, विकासखंड बोडला में 21 मई 2026 को आस्था कला मंच, कबीरधाम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं जनजागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना एवं लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला से डॉ. राजेश चंद्रवंशी (RMA), राकेश सिन्हा (CHO), राहुल मरकाम (RHO), शबनम मेडिकल टीम, मालवे मरकाम (CHO) एवं पूनम शर्मा (CHO) ने महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। वहीं आस्था कला मंच कबीरधाम से अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी, कमलेश विश्वकर्मा, राहुल तिलगाम, प्रमोद सेन, ब्लॉक समन्वयक कुंती साहु एवं फील्ड कार्यकर्ता पुष्पा यादव सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

आस्था कला मंच, कबीरधाम के सचिव छबीलाल शांडिल्य ने बताया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में संविधान अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button