कवर्धा

भाजपा की निष्ठावान महिला कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी तिवारी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए जताई दावेदारी

कबीरधाम-भारतीय जनता पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता और करपात्री शक्ति केंद्र की संयोजक विजय लक्ष्मी तिवारी ने क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इनकी राजनीतिक यात्रा पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता का अद्भुत उदाहरण है।

2000 से भाजपा से जुड़ी यह कार्यकर्ता महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। 225 बूथों की अध्यक्षता का अनुभव रखते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान की है।

उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी के हर छोटे-बड़े निर्देश को निष्ठा पूर्वक निभाया है। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के उत्थान के लिए भी कार्य किए हैं। वर्तमान में भाजपा संगठन की कार्यकारिणी सदस्य होने के नाते संगठन के लिए निरंतर सक्रिय हैं।

क्षेत्र क्रमांक 9 में विजय लक्षमी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए उन्होंने भरोसा जताया है कि यदि उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगी। उनका अनुभव और समर्पण इस दावेदारी को मजबूती प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button