कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

विरेंन्द्र सिंह जांगड़े का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार बोले “विष्णु देव साय की नाकामी से तड़प रहा है किसान, कांग्रेस ही है असली हमदर्द

कांग्रेस किसानों की सच्ची साथी, भाजपा सरकार बनी शोषण की प्रतीक, रेगाखार खुर्द में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कबीरधाम :- किसान आज भी धरती का पुत्र कहलाता है, लेकिन भाजपा की सरकार ने उसी अन्नदाता को आज सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज ग्राम रेगाखार खुर्द में किसानों को समय पर खाद-बीज न मिलने के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस विरोध कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह जांगड़े ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, “जब किसान को बोवाई के समय खाद और बीज ही न मिले, तो फिर कैसा विकास और कैसी सरकार?” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सरकार केवल विज्ञापन और दिखावे की राजनीति करती है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि किसान सहकारी समितियों के चक्कर काट-काटकर थक चुका है। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर नहीं बल्कि लाचार और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जांगड़े ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में कृषि को समृद्ध किया था — चाहे वह ऋण माफी योजना हो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना या समय पर खाद-बीज की आपूर्ति। लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनके लाभ को रोक दिया है। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और किसानों ने एक स्वर में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही खाद-बीज की व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आज के कार्यकम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे वीरेंद्र सिंह जांगड़े सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ईश्वरी पटेल,हरी पटेल,सुरेश धुर्वे,विजय बचकर, यशवंत धुर्वे,पुरुषोत्तम पटेल,रामजी पटेल,सुरेश कुमार धुर्वे,हजारी,श्यामू एवं किसान साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button