
कबीरधाम :- जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी आयुक्त आर. शंगीता एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में बोड़ला वृत्त की टीम ने थाना झलमला अंतर्गत ग्राम शीतलपानी में छापामार कार्रवाई कर मध्यप्रदेश निर्मित भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।

आरोपी राजकुमार धुर्वे पिता झगड़ू राम के मकान की तलाशी में 50 नग देशी प्लेन मदिरा (9.0 बल्क लीटर) और 24 नग वास्को बीयर (12 बल्क लीटर)कुल 21.0 बल्क लीटर शराब बरामद हुई तो साथ ही आरोपी सुखिया बाई पति अर्जुन धुर्वे के मकान से 71 नग देशी प्लेन मदिरा (12.78 बल्क लीटर) 24 नग वास्को बीयर केन (12 बल्क लीटर) कुल 24.78 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।
वही दोनों मामलों में कुल 45.78 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)क, 34(2), 36 व 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
यह कार्रवाई आबकारी वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव रायजादा के नेतृत्व में की गई। दल में आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश सिंह उईके, आरक्षक ईम्तियाज खान, कमल मेश्राम व अमर पिल्लै का विशेष योगदान रहा।



