कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

गुरु पूर्णिमा पर कबीरधाम में ध्यान साधना व कैरियर मार्गदर्शन केंद्र का हुवा शुभारंभ

कबीरधाम :- कबीरधाम जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ध्यान साधना एवं कैरियर मार्गदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र बिलासपुर रोड नई मंडी के पास स्थित सतनाम भवन में संचालित होगा, जहां हर माह के पहले रविवार को विशेष मेडिटेशन सत्र और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को मानसिक शांति, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए दिशा प्रदान करना है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनिद्रा, चिंता और मानसिक समस्याओं को देखते हुए मेडिटेशन को एक प्रभावी उपाय के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।

वही कार्यक्रम में बताया गया कि कुछ महिलाएं विशेष मेडिटेशन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, जो जनसहयोग से नि:स्वार्थ भाव से समाजहित में यह सेवा दे रही हैं। केंद्र का संचालन माता सफूरा/सावित्री महिला संगठन और कल्याणी जन सेवा समिति के सहयोग से किया जा रहा है।

केंद्र के प्रमुख उद्देश्य-

• शिक्षा को बढ़ावा देना और युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक करना

• नि:शुल्क कराटे (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण उपलब्ध कराना

• शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना

• नि:शुल्क लाइब्रेरी संचालन

• अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करना

• नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा देना

• महिला सशक्तिकरण और परिवार परामर्श के माध्यम से सामाजिक समरसता स्थापित करना

• लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

• संतों, गुरुओं और महापुरुषों के विचारों पर आधारित संवाद आयोजित करना

आयोजकों ने बताया कि यह केंद्र समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी वर्गों से इसमें सहभागिता की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button