
कबीरधाम/पंडरिया- किसानों की उन्नति का प्रतीक शक्कर कारखाना आज किसानों की दुर्गति को दिखाने पर मजबूर हो गया है जिसका मुख्य कारण पंडरिया शक्कर कारखाने का मिस मैनेजमेंट है
किसान कांग्रेस के जिला प्रभारी रवि चंद्रवंशी ने बताया कि किसान लगातार अपने बेचे हुए गन्ने की भुगतान के लिए आवेदन निवेदन कर रहे हैं पर 6 माह बीत जाने के बाद भी यहाँ लगभग40 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है जिसके कारण आज हमें यह महसूस हुआ कि कारखाना प्रबंधन पिछले 6 महीनों से कुम्भकर्णीय नींद पर सोई हुई है जिसको जगाना पड़ेगा तभी भुगतान होगा तो सारे किसान और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा थाली बजाकर, बेशरम का फूल लहराकर प्रदर्शन किया गया है आने वाले 10 दिनों में यदि भुगतान नहीं होता तो हमारे द्वारा अनिश्चित कालीन चक्का जाम किया जाएगा परन्तु जब तक किसानों को उनका भुगतान नहीं होता हम चुप नही बैठेंगे

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि हम किसानों की आवाज बनकर उनके हक अधिकार के लिए सदैव लड़ते आये और लड़ेंगे हमारे मुखिया भूपेश बघेल ने किसानो को समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये पर जब से भाजपा सरकार आई है किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गन्ना उत्पादक किसानों सहित जिला किसान कांग्रेस प्रभारी रवि चंद्रवंशी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल व पदाधिकारी, किसान कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो की संख्या में आमजन शामिल रहे।



