Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़ : 50 एकड़ की गन्ने की फसल में लगी आग, मौके में अभी तक नही पहुची दमकल की टीम
गन्ने की फसल पर लगी आग को ग्रामीण बुझाने का कर रहे है प्रयास, मौके पर पहोचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़: कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्रान्तर्गत रवेली गांव में गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई है। यह आग लगभग 40 से 50 एकड़ गन्ने के खेत में फैल चुकी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
वही मौके पर दमकल की टीम अब तक नहीं पहुंच पाई है, हालांकि डिप्टी सीएम विजय शर्मा दौरे पर होते हुए काफिले को रोककर दमकल की टीम को मौके पर बुलवाए हैं और खुद भी आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।