
कबीरधाम :- कवर्धा जिले और शहर सहित पूरे प्रदेश में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल सिन्हा ने साय सरकार कि जमकर आलोचना किया है. आगे कहा कि गृह मंत्री के गृह जिले कवर्धा सहित प्रदेश के लगभग हर जिले में बिजली कटौती हो रही है। कई गांव-मोहल्लों में घंटों पावर कट हो रही है। भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर-गांव की जनता जूझ रही हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों को भी बिजली दी जाती थी। जनता को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रबि फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलता था। कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चले इसके लिए ट्रांसफॉर्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशन अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली गुल होना आम बात हो गई है। जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की मांग कर रही है। राहुल सिन्हा ने बताया कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली की समस्या को लेकर जनता कभी सड़कों पर उतरी नहीं थी, गर्मी के दिनों में मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाती थी। भाजपा शासन में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद न हो। रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है. कवर्धा विधानसभा के निवासी लगातार वोल्टेज की समस्या से परेशान है. भाजपा से न सरकार संभल पा रही और न ही व्यवस्थाएं। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। सबसे बुरा स्थिति तो खुद कवर्धा शहर की है, गर्मी आती है तब विद्युत विभाग को याद आता है कि मेंटेनेंस करना है, जरा सा पानी गिरा घंटों बिजली बंद कर दिया जाता है, लोग बेतहाशा बढ़ते बिजली के दाम और बार- बार हो रहे बिजली बंद से जनता बहुत त्रस्त हो चुकी है।



