
कवर्धा- कवर्धा शहर के बस स्टैंड में संचालित न्यू सुलभ जन सुविधा केंद्र में मनमानी वसूली का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यहां तय शुल्क ₹5 के बजाय 10 रूपए तक दबाव पूर्वक वसूला जा रहा है।
इस अवैध वसूली को लेकर लोगों में नाराज़गी है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अब तक कुम्भकरणीय निंद्रा में दिखाई पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग इस शौचालय का उपयोग करते हैं, और तय दर से अधिक पैसे वसूलना सीधी लूट है।
वहीं, इस शौचालय में तैनात चौकीदार जन सुविधा को पूरी तरह अपने मनमुताबिक चला रहा है। वही शौचालय की सफाई की बात करें तो गंदगी और बदबू से राहगीर परेशान है, और न ही नागरिकों से उचित व्यवहार है चौकीदार मालिका-हुकूमत की तरह बर्ताव करता है
इन सबके बावजूद पालिका प्रशासन के कानों तक लोगों की समस्याओं की आवाज नहीं पहुंच रही है। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। हालात देखकर लोगों को यह तक लगता है कि मानो यह लूट का खुला खेल पालिका की अनुमति से ही संभव हो रहा हो।



