कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

हरितिमा संग विधायक भावना बोहरा ने मनाया जन्मदिन, वृक्षारोपण कर दिया ग्रीन इंडिया का संदेश

कबीरधाम:- जन्मदिन की शुरुआत हरितिमा के साथ करने का अनोखा उदाहरण पंडरिया विधानसभा के विधायक भावना बोहरा ने प्रस्तुत किया। अवसर पर उन्होंने अपने निवास परिसर के पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन इंडिया का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में हरितिमा समूह कवर्धा के साथियों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। वहीं, जिला स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने भी विधायक जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विधायक भावना बोहरा ने इस मौके पर कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने का संकल्प भी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button