
कबीरधाम:- पंडरिया विधानसभा के विधायक भावना बोहरा के क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत इंदौरी बस स्टैंड से छोटे रगरा पहुंच मार्ग पर महज कुछ दिनों पहले मरम्मत के नाम पर ठेकेदार द्वारा काँटामारी का कार्य किया गया है । जिसके चलते यह मार्ग मे किये गए मरम्मत कार्य बावजूद उखड़ने के साथ-साथ धूल बनकर उड़ने लगी है। वही ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य करने के बावजूद जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं जैसे सड़क मरम्मत कार्य मे काँटामारी की हो ।

सडक मरम्मत के दौरान नही चला रोलर मशीन
डामरीकरण कार्य मे सड़क निर्माण कार्य हो या मरम्मत कार्य दोनों कार्यों रोलर मशीन का उपयोग किया जाता ताकि अधिक समय चल सके पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के क्षेत्र मे ही ठेकेदार की इस तरह मनमानी की सड़क मरम्मत कार्य मे गड्डे-गड्ढे नाम मात्र डामर उक्त सामग्री डालकर छोड़ दिया न उसे रोलर मशीन से दबाया गया जिसके चलते चंद ही दिनों मे उखड़ने के साथ- साथ धूल बनकर उड़ने लगी है।

सुचना पटल मे राशि का नही है उल्लेख, कही सांटगाँठ तो नही
कहीं भी निर्माण कार्य हो या मरम्मत कार्य अगर नागरिक सूचना पटल लगाया जाता है तो पूर्ण जानकारी दर्शाया जाता है परन्तु राजनीति संरक्षण व विभाग और ठेकेदार सांठगाँठ के चलते नागरिक सुचना पटल मे लागत राशि का उल्लेख ही नही किया, कही मरम्मत कार्य मे कांटामारी तो नही, जांच का विषय बना हुवा है



