कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से बढ़ी जनता की परेशानी, आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता

कबीरधाम। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की चल रही हड़ताल से आमजन की परेशानियाँ लगातार बढ़ रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। आपातकालीन सेवाओं पर भी असर देखा जा रहा है।

 आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष रावेंद्र रत्नाकर ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा–

स्वास्थ्य सेवा जनता का मौलिक अधिकार है। आज भी गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सरकारी अस्पतालों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन हड़ताल के चलते उनकी जिंदगी दांव पर लगी हुई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है। जनता को कष्ट देना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सदैव जनता के हित में खड़ी है। पार्टी की मांग है कि सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की जायज़ माँगों को तुरंत मानते हुए हड़ताल समाप्त कराए, ताकि ज़रूरतमंद मरीजों को फिर से समय पर उपचार मिल सके।

युवा जिला अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो आम आदमी पार्टी जनहित में इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button